अल्टीमेटम खत्म: सड़क नहीं बनी तो किया चक्काजाम

सागर: भोपाल रोड पर चक्काजाम, साईं वाटिका कॉलोनी के रहवासियों ने दिया था अल्टीमेटम, प्रशासन ने नहीं बनवाई सड़क। उसके बाद सड़क निर्माण को लेकर सागर भोपाल मार्ग पर उतरे कॉलसागर भोपाल मार्ग पर स्थित एक कॉलोनी मे डेढ़ दशक से सड़क निर्माण की मांग को लेकर कॉलोनीवासी आज सड़क पर ही उतर आये।

मालूम हो कि सागर भोपाल रोड पर मोतीनगर चौराहे से चंद कदम की दूरी पर स्थित सांई वाटिका कॉलोनी का निर्माण दो दशक पूर्व किया गया था और कॉलोनाइजर ने मूलभूत सुविधाये उपलब्ध करा कर कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर कर दी गई थी।

मगर कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर ही जमीन संबंध विवाद के कारण आज दिनांक तक सड़क निर्माण नही हो पा रहा है। कॉलोनी के लोगो द्वारा जन प्रतिनिधियो और अधिकारियो के एक नहि अनेको बार ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की एक सूत्रीय मांग की गई । मगर किसी के द्वारा कॉलोनी की गंभीर समस्या पर ध्यान नही दिया गया।

जिसके फलस्वरूप आज रविवार को कॉलोनीवासी पूरे परिवार के सड़क पर उतर आये है। जिससे उपरोक्त मार्ग पर दोनो तरफ वाहनो की लंबी कतारे लग गई है। रतौना के पास ही रेलवे के आरओवी के लम्बे समय से निर्माण के कारण बायपास बंद है। पुलिस और प्रशासन की ओर से जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहुंचे है।

Next Post

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार-शत प्रतिशत रहा परिणाम

Sun Jul 6 , 2025
नीमच: नीमच का केंद्रीय विद्यालय-1 अब पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय के नाम से जाना जा रहा है। इस योजना में शामिल होने से विद्यालय का कायाकल्प हो गया है। छात्र अब उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिसका असर हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में देखने को भी […]

You May Like