गौहरगंज की घटना को लेकर नगर रहा बंद

भैरूंदा। गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया है, परंतु आम जन की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए.

इसी के मद्देनजर भैरूंदा में नगर बंद का आह्वान किया गया. आज सुबह से ही पूरा नगर बंद रहा. सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर नगर बंद का समर्थन किया, जिसमें अन्य समुदाय सहित मुस्लिम वर्ग भी आगे आया और नगर बंद में अपना सहयोग देते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही. इस अवसर पर हिंदू संगठन सहित सभी लोग एकजुट होकर एक स्वर में मांग करते रहे कि आरोपी को या तो बीच चौराहे पर गोली मार दी जाए या फांसी की सजा दी जाए ताकि फिर कोई व्यक्ति मासूम बच्चियों के साथ इस प्रकार की हैवानियत ना कर सके. शनिवार को नगर बंद का व्यापक असर देखा गया.

 

Next Post

वीआईटी कॉलेज की पेयजल टंकियों में पाया गया बैक्टीरिया

Sun Nov 30 , 2025
सीहोर। वीआईटी कॉलेज में बीते दिनों घटित घटनाक्रम के बाद जांच करने लिए गए पानी के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है. यूनिवर्सिटी कैंपस से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम और बाद में पीएचई ने पानी के सैंपल लिए थे. इस तरह 18 सैंपल में से 14 की रिपोर्ट सही […]

You May Like