नवरात्रि में माता-रानी के भक्ति के साथ चारो तरफ गरबा डांडिया की धूम

रीवा: शारदीय नवरात्रि को लेकर शहर से लेकर जिले भर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. दुर्गा पंडालों में आकर्षक लाइटिंग के बीच मातारानी के दर्शन के लिये भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. शहर के रानी तालाब स्थित माँ कालिका के दर्शन के लिये भक्तों का ताता देर रात तक लगा रहा. वही दूसरी तरफ शाम ढ़लने के बाद गरबा डांडिया की धूम शुरू हो जाती है.
इस बार चार अलग-अलग स्थानों पर गरबा डांडिया का आयोजन किया जा रहा है. जहा रंग बिरंगे पोशाक में युवक-युवतियां से लेकर बच्चे गरबा खेलने पहुंच रहे है. शारदीय नवरात्रि शुरू होने के साथ माता रानी के भक्ति में लोग लगे हुए है. सुबह-शाम दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिये लोग पहुंच रहे है, ज्यादा भीड़ शाम के समय होती है. खन्ना चौराहा, गोल पार्क, अमहिया मार्ग एवं बांसघाट की दुर्गा प्रतिमा देखने लायक है.

यहा समिति के लोगो द्वारा आकर्षक लाइटिंग के साथ सजाया गया है. शाम को दर्शन के लिये लोग पहुंचते है. रानी तालाब स्थित माँ कालिका के दर्शन के लिये सुबह 4 बजे से कतार लग जाती है और देर रात तक माता रानी के दर्शन होते है. समान तिराहा स्थित फूलमती मंदिर, गोविंदगढ़ खंधो माँ काली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ पहुंच रही है. शहर के पद्मधर पार्क, ईको पार्क, अटल पार्क सहित कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम और रतहरा स्थित पार्क में गरबा डांडिया का मंच शाम ढ़लते ही सज जाता है. जैसे-जैसे दशहरा नजदीक आ रहा है गरबा डांडिया में लोगो की भीड़ बढ़ती जा रही है.
आओ रास रचें, गरबा रात है…
आओ रास रचें, गरबा रात है… वृंदावन में धूम मची है’ जैसे भक्तिमय गीतों की सुमधुर धुनों पर जब कलाकारों ने गरबा-डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, तो कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम का विशाल प्रांगण तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा. रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक नृत्य मुद्राओं और भक्ति संगीत की त्रिवेणी ने ऐसा अद्भुत समां बांधा कि हजारों दर्शक झूमने को मजबूर हो गए. लगातार भीड़ बढ़ रही

Next Post

श्वान पर चढ़ाई कार, थाने में हंगामा, धरना प्रदर्शन, सीसीटीव्ही में कैद घटना

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर:विजयनगर में श्वान पर कार चढ़ाने के आरोप में हंगामा मच गया। पिता-पुत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशितजनों ने थाने में धरना दे दिया उनका कहना रहा कि तीन घंटे से बैठने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू किया और एफआईआर […]

You May Like

Play sound