श्वान पर चढ़ाई कार, थाने में हंगामा, धरना प्रदर्शन, सीसीटीव्ही में कैद घटना

जबलपुर:विजयनगर में श्वान पर कार चढ़ाने के आरोप में हंगामा मच गया। पिता-पुत्र पर कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशितजनों ने थाने में धरना दे दिया उनका कहना रहा कि तीन घंटे से बैठने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू किया और एफआईआर की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पहुंच गए और एफआईआर का आश्वासन दिया। घटनाक्रम सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुआ है। जिसके आधार पर देर रात तक थाने में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
सपा प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा के मुताबिक विजयनगर स्थित मुस्कान प्लाजा में श्वान पर कार चढ़ाई गई थी। इसके बाद नाबालिग कार चालक ने विवाद किया। भरत सोनी के नाबालिग पुत्र ने कार चलाते समय श्वान को कुचल दिया था जिससे वह घायल हो गया और फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

श्वान के घायल होने की जानकारी मिलने पर मुसकान प्लाजा के सामने स्थित जेडी कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने उसके इलाज की मांग की, लेकिन संबंधित पक्ष ने उपचार कराने के बजाय विवाद करते हुए अभद्रता शुरू कर दी थी। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और छीना-झपटी के आरोप भी लगाए गए हैं। शुक्रवार को घटना से नाराज स्थानीय लोग विजयनगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा भी थाने पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है एवं सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

सरकारी वित्तीय संस्थानों में आरक्षण लागू करने को लेकर कार्यशाल आयोजित किया वित्तीय सेवा विभाग ने

Fri Oct 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों , सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों , क्षेत्रीय नियामकों और सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में आरक्षण नीति के क्रियान्वयन पर वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला पंचकुला में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। कार्यशाला वहां पंजाब नेशनल बैंक […]

You May Like

Play sound