नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों , सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों , क्षेत्रीय नियामकों और सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में आरक्षण नीति के क्रियान्वयन पर वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला पंचकुला में शुक्रवार को सम्पन्न हुई।
कार्यशाला वहां पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ ट्रेनिंग कॉलेजमें आयोजित की गई। वित्त मंत्रायल की एक विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थागत क्षमता को मजबूत करना, आरक्षण नीतियों का एकसमान और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में कल्याणकारी उपायों को बढ़ावा देना था।
इसमें 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में रिजर्व बैंक , पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण तथा भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
कार्यशाला में आरक्षण संबंधी मामलों के विशेषज्ञों ने कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। चर्चा के दौरान आरक्षण नीति के क्रियान्वयन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं और विभिन्न संस्थानों के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला का समापन एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने वित्तीय सेवा क्षेत्र के सभी संस्थानों में आरक्षण नीतियों के एकसमान क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक और प्रभावी उपायों पर चर्चा की।
Fri Oct 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी की कीमतों में तेजी बनी रही। चीनी के साथ दालों के दाम भी बढ़ गए। चावल में नरमी और गेहूं में टिकाव देखा गया जबकि खाद्य तेलों में घट बढ़ रही। मीठे के थोक बाजार में चीनी […]