बड़ा तालाब संरक्षण: तालाब के कैचमेंट एरिया से हटेगा अतिक्रमण, कल और 10 अप्रैल की तारीख तय

भोपाल: राजधानी में बड़ेे तालाब के कैचमेंट एरिया में सोमवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी. यह निर्णय कैचमेंट के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स कीे बैठक में लिया गया. इस बैठक में टास्क फोर्स में शामिल जिला प्रशासन से आईएएस एडीएम सुमित पाण्डे, अंकुर मेश्राम, नगर निगम, एनजीटी, पुलिस, वन विभाग, पर्यावरण विद, टीएनसीपी सहित अन्य विभाग के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में अंकुर मेश्राम ने कैचमेंट के अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू की, सोमवार से शासकीय भूमि और 10 अप्रैल से निजी भूमि के अतिक्रमण पर जेसीबी चलना शुरू हो जाएगी.
बेहटा की झुग्गियों को सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय से स्टे
अंकुर मैश्राम ने बताया कि वैसे तो दो महीने तक कैचमेंट में सीमांकन और चिन्हांकन का कार्य किया गया. इस दौरान टी टी नगर और बौरागढ़ तहसील वृत्त में शासकीय और निजी भूमि पर अतिक्रणम पए गए. जिसमे सभी को नोटिस दिए गए. इस नोटिस के खिलाफ बेहटा की झुग्गी बस्ती के रहवासी सुनवाई के लिए स्टे ले आए. जो सोमवार से सुनवाई होना शुरू हो जाएगी. उसके बाद सभी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
निजी और शासकीय भूमि पर अलग अगल होगी कार्रवाई
एडीएम अंकुर मेश्राम ने बताया कि तालाब के कैचमेंट मे दो तरह के अतिक्रमण पाए गए जिसमें एक शासकीय भूमि पर और दूसरा निजी भूमि पर है. शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार के द्वारा की जाएगी वहीं निजी भूमि के अतिक्रमण पर नगर निगम के द्वारा की जाएगी.
6 और 10 अप्रैल से होगी कार्रवाई
एडीएम मेश्राम ने बताया कि नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा ने 2 अप्रैल को नोटिस जारी किए हैं. यह नोटिस केचमेंट एरिया में निजी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की सुनवाई के लिए दिए गए हैं. सुनवाई उपरांत इन्हें 10 अप्रैल से हटाने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण वालों को पहले से ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं जिनकी सुनवाई हो चुकी है, उनका अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार 6 अप्रैल से शुरू की जाएगी.
सोमवार से कैचमेट से हटेगा अतिक्रमण
टीटी नगर तहसीलदार कुनाल राउत ने बताया कि हम सोमवार से अतिक्रमण हटाने जा रहे हैँ इसकी शुरुआत ताज होटल के पांच भदभदा चौराहे क्षेत्र में स्थित लगभग 9 दुकानों से की जाएगी उसके बाद दो दिन रुककर दौबारा से शुरू होगी. जो पूरी तरह से अतिक्रमण हटाने के बाद रुकेगी.

Next Post

तलवार और चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: हथियारों के खिलाफ पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तलवार और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र में मैरियट होटल के सामने सर्विस रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने […]

You May Like