शिवराज सिंह बुधवार को मोदी की जन्मस्थली वडनगर में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के समापन समारोह में होंगे शामिल

नयी दिल्ली, 06 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गुजरात में वडनगर प्रवास पर रहेंगे। वह वडनगर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफर को समर्पित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के भव्य समापन समापन समारोह में शामिल होंगे।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वडनगर में सेवा संकल्प यात्रा का समापन ऐतिहासिक हाटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा। कार्यक्रम में श्री चौहान के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवा यात्री, भाजयुमो कार्यकर्ता और युवा शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी से 17 सितंबर से शुरू हुई ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के माध्यम से देशभर में स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, गौ सेवा और अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर से प्रेरणा लेकर आयोजित यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और निस्वार्थ सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है।

Next Post

बेटे की चाह में ममता का कत्ल, मां ने ही घोंटा एक दिन की मासूम बच्ची का गला

Tue Oct 6 , 2026
अशोकनगर। जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड से समाज को झकझोर देने वाली एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। जहाँ एक ओर जन्म देने वाली माँ को बच्चे का ढाल माना जाता है, वहीं अशोकनगर में समाज की संकीर्ण मानसिकता और बेटे की चाह ने एक माँ को अपनी ही […]

You May Like