ब्रसेल्स शिखर सम्मेलन में ईयू देश बजट समझौते पर सहमति नहीं बना पाये

मास्को, 27 नवंबर (वार्ता/स्पुतनिक) यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने बताया कि ब्रुसेल्स में हुए शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेता 2028-2034 के बजट पर किसी समझौते पर सहमति बनाने में विफल रहे। यह जानकारी स्पुतनिक ने शुक्रवार को दी।

श्री कोस्टा ने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ के नेता यूक्रेन के लिए अतिरिक्त 45 अरब यूरो (49.35 अरब डॉलर) आवंटित करने पर भी सहमत नहीं हो सके और वे दिसंबर में इस पर फिर से चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि 24 सदस्य देशों ने यूक्रेन को अतिरिक्त राशि देने के प्रस्ताव का समर्थन किया। इस ऋण को दो हिस्सों में बांटा गया है जिसमें पहला 25 अरब यूरो सैन्य सहायता के लिए और दूसरा 20 अरब यूरो सामान्य बजट सहायता के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों में बुल्गारिया केवल गैर-सैन्य हिस्से में भाग लेने के लिए सहमत हुआ।

.....

Next Post

बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों को 'सा रे गा मा पा' में संगीतमय सलाम, ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज में भिड़ेंगे कंटेस्टेंट्स

Fri Nov 27 , 2026
मुंबई, 27 नवंबर (वार्ता)ज़ी टीवी के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। आगामी एपिसोड में दर्शकों को दिग्गज संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के सदाबहार गानों का संगीतमय ट्रिब्यूट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंटेस्टेंट्स के बीच ब्लाइंड फेस […]

You May Like

मनोरंजन