मैं हूँ अभिमन्यु अभियान के तहत छात्रों को दी जा रही जागरूकता शिक्षा

छतरपुर। भोपाल पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के अंतर्गत छतरपुर जिले में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटवारा में छात्र-छात्राओं के बीच संवाद सत्र हुआ।

इस कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी प्रतिभा श्रीवास्तव, महिला अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी तबस्सुम ख़ान और पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, नशे की लत के दुष्परिणाम, दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक अपराधों से दूर रहने की सीख दी। साथ ही लिंग भेद के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा की भावना और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने छात्रों को न केवल खुद जागरूक रहने बल्कि परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाने की अपील की।

यह विशेष अभियान 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

 

Next Post

सड़क की मरम्मत किए बिना ठेकेदार ले गया सामान

Thu Sep 25 , 2025
इछावर।तहसील अंतर्गत ग्राम फांगिया में प्रधानमंत्री योजना के तहत कई सालों पहले सड़क बनाई गई थी. जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. पंचायत से लगाकर बी ग्राम इमली चौराहा तक मरम्मत कार्य कराने रोड़ को जेसीबी से खुदवाया. ठेकेदार रेत, सीमेंट और मशीनरी ले आया. दो दिन सारा समान […]

You May Like