
पहले पुलिस ने भगाया, एसपी से शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज
जबलपुर। धनवंतरीनगर निवासी एक बालिका पर सोतेली मां सितम ढाह रही हैं। बेरहमी से मारपीट करने के साथ नाखूनों से बच्ची के शरीर में नोंच रही है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत थाने में की लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नहीं की और बच्ची को भगा दिया इसके बाद मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा जिसके बाद कप्तान ने फटकार लगाने के साथ कार्यवाही के निर्देश दिए तब कहीं जाकर आरेापिया मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गईं।
जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय वर्षीय बालिका एलआईजी धनवंतरीनगर लीलावती ग्राऊंड में रहती है और 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। जिसकी सोतेली मां ने उसके साथ मारपीट की। सोतेेली मां ने अपने नाखूनों से उसके गले और चेहरे में हमला कर चोट पहुंचा दी। इसके साथ ही फ्री में घर में रहकर खाने का ताना भी दिया। जिसकी सूचना पीडि़ता ने थाने में की लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहींं की। पीडि़ता के मुताबिक उसकी सोतेली मां उसके साथ मारपीट करते हुए आए दिन प्रताडि़त करती है जिसके चलते वह पढ़ाई नहीं कर पाती हैं। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंची जिसके बाद पुलिस ने मामले मेें एफआईआर दर्ज कर ली है।
