इंदौर: आज जनसुनवाई में ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्ची ने इलाज होने पर मुख्यमंत्री के धन्यवाद दिया. साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा महू गांव मुक्ति धाम की व्यवस्थाओं के लिए राशि देने पर आभार और दुर्घटना में घायल निगमकर्मी का बेहतर इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए.मंगलवार जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने आमजन की समस्याएं सुनीं. जनसुनवाई के दौरान ड्यूटी के समय दुर्घटना में घायल नगर निगम कर्मी किरण गर्दे के इलाज की समुचित और बेहतर चिकता सुविधा देने के लिए स्वस्थ विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए.
जनसुनवाई में ब्लड कैंसर पीड़ित बच्ची अपने पिता श्रीकांत प्रजापत के साथ कलेक्टर के पास आई थी. बच्ची के पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में बच्चों के उपचार की सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं. साथ ही बच्चों के मानसिक उत्साह हेतु प्ले जोन और अध्ययन की व्यवस्था भी है. इसी तरह महूगांव स्थित मुक्ति धाम की व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी.
इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने क्षेत्र के रहवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. उन्होंने कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. जनसुनवाई में आम जन ने कई आवेदन दिए, जिसमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण मुख्य थे. जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य, कल्याणी पांडे, रोशनी पाटीदार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया.
