इशारों के कोडवर्ड में क रा रहे ओंकारेश्वर के दर्शन

भक्तों की भीड़ संभाल नहीं पा रहा ट्रस्ट,कई बिना दर्शन के ही वापस लौटे

ओंकारेश्वर: 21 दिसम्बर से प्रतिदिन हजारों भक्त आ रहे हैं। शनिवार रविवार को संख्या एक लाख से ऊपर पंहुच जाती है। बुधवार को 50 हजार से भी अधिक भक्त ओंकारेश्वर पहुंचे। रोज विवाद हो रहे हैं। खंडवा जिले की छवि देशभर में खराब हो रही है। ट्रस्ट ढंग से व्यवस्था नहीं बना पा रहा है। कुछ तो परेशान होकर बिना दर्शन ही लौट रहे हैं।
प्रयागराज कुम्भ में जाने वाल,े लौटने वाले, नर्मदा परिक्रमा वाले, गंगासागर जाने वाले, तीर्थ यात्रा करने वाली स्पेशल बसों से भीड़ के रूप में आ रहे हैं। बुधवार को 300 रूपए का वीआईपी टिकिट चालू रहा। दोपहर 3 बजे बाद बन्द कर दिया गया। इसमें भी लम्बी लाइन लग गई थी। डोनेशन 500 रूपये प्रति व्यक्ति देने पर धक्का गेट से भेजा गया।
बिना दर्शन लौटे भक्त
डोनेशन देने के इच्छुक भक्तों को भी कर्मचारियों ने परेशान किया। आखिर, वो भक्तगण वापस चले गए, क्योंकि उनका रिजर्ववेशन था। समय का अभाव था। किन्तु बाद में उन्ही कर्मचारियों ने डोनेशन टिकिट देकर अंदर करा उस सम्बन्ध में भक्तों का कहना था की हमने अधिक रकम देकर दर्शन किए। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कर्मचारियों द्वारा सेटिंग कर भी अंदर किया जा रहा है। भाव ताव कर लाने वाले लोगों से 50 से 70 परसेंट तक तक लेते हैं। इशारों के कोडवर्ड में आस्थावानों को कर्मचारी अंदर करते है।
ट्रस्ट नजरंदाज कर रहा
चाहे जो प्रोटोकॉल का बोलकर कुछ एजेंटनुमा लोग निकासी से अंदर ले जा रहे हैं। दिव्यांगों को बे इज्जत किया जाता है। उन्हें घंटो खड़ा रखा जाता है। हट्टे कट्टे लोगों को निकासी से भेज दिया जाता है।
यहां सभी सीसीटीवी में कैद होता है, किन्तु देखने वाला कौन? उसका डाटा भी जल्द समाप्त कार दिया जाता है।

Next Post

पुलिस ने 30 लाख कीमत के 230 गुम मोबाइल आवेदकों को लौटाये

Thu Jan 9 , 2025
झाबुआ: वर्तमान समय में मोबाइल फोन लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, ऐसे में अचानक जब किसी का मोबाइल गुम होता है तो लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। झाबुआ जिले के आमजन के मोबाइल गुम होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए […]

You May Like