न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

नागपुर 21 जनवरी (वार्ता) न्यूजीलैंड ने बुधवार को भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि पिच अच्छी लग रही है इसलिए वह बाद में बल्लेबाजी करना चाहते हैं। सैंटनर ने वनडे सीरीज में अपनी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की और उन्होंने कहा कि भारत में खेलना हमेशा अच्छा रहता है। सैंटनर ने कहा कि वनडे की तुलना में टीम में बदलाव हैं। क्रिस्टियन क्लार्क डेब्यू कर रहे हैं। जेमिसन और जेकब डफी भी खेल रहे हैं।

वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। क्योंकि कल 8.35 के बाद मैदान में ओस पड़ रही थी। उन्होंने कहा कि विश्व कप में भी ऐसा हो सकता है इसलिए उनकी टीम तैयार है। सूर्यकुमार ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में वातावरण बेहद सकारात्मक है। सूर्यकुमार ने कहा श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत एकादश:- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड एकादश:- टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी और जेकब डफी।

Next Post

नर्मदा घाट पर गंदगी देख आहत हुए परिक्रमावासी

Wed Jan 21 , 2026
डिंडोरी। डिंडोरी नगरी को मां नर्मदा के प्रथम पड़ाव होने का गौरव प्राप्त है। यही वह पावन भूमि है, जहां परिक्रमा पथ पर चलने वाले श्रद्धालु मां नर्मदा के साक्षात दर्शन कर अपने जीवन को धन्य मानते हैं। किंतु जब इसी प्रथम पड़ाव पर मां नर्मदा का निर्मल आंचल गंदे […]

You May Like