
छिंदवाड़ा। किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को बुलंद करने के लिये के विभिन्न संगठनों के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर किसानों की आवाज बुलंद करने, गगन भेदी नारों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया गया। गेहॅू की खरीदी तत्काल प्रारंभ करवाने, किसानों के कृषि ऋण जमा करने की अवधि 15 मई तय करने, समर्थन मूल्य खरीदी का कानून बनाने और मंडियो में समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी न हो, गेहॅू 4 हजार रूपये और मक्का 3 हजार रूपये प्रति क्विंटल खरीदे जाने, किसान के खेतों में आगजनी की घटनाओं में फसल बीमा रिस्क कवर करने, किसानों से सोसायटियों में नगद में खाद देने पर जो प्रतिबंध लगा है उसे हटवाने ताकि किसानों को सोसायटी से नगद में खाद मिले, ई टोकन व्यवस्था समाप्त करने, खाद बीज की कीमतों में वृद्धि वापस लेने, बेमौसम वर्षा और ओला वृष्टि से फसल नुकसानी का आंकलन कर किसानों को तत्काल मुआवजा देने, नरवाही जलाने पर लगाये गये प्रतिबंध को शिथिल करने और किसानों पर बनाये जा रहे आपराधिक प्रकरण एवं जुर्माना पर रोक लगाने, जिले की प्रमुख कृषि उपज मंडी कुसमेली में अव्यवस्थाओं में सुधार करने, वन्य प्राणियों के हमलो में प्रभावित किसान परिवार को 25 लाख रूपये मुआवजा देने, गेंहॅू खरीदी उपार्जन केन्द्र 35-40 कि.मी. दूरी पर बनाये गये हैं उनमें सुधार करने, किसानों के कम पंजीयन में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने, भू अभिलेख दुरूस्ती में सजगता बरतने, किसानों को डीजल और गैस की आपूर्ति करवाने और सबसे प्रमुख किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने के मुद्दे उठाए।
