ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में किसान कांग्रेस का प्रदर्शन, 100% मूंग खरीदी की मांग

विदिशा। मूंग खरीदी में ई-टोकन व्यवस्था से किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर शनिवार को किसान कांग्रेस ने माधवगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विनीत सिंह दांगी ने आरोप लगाया कि ई-टोकन व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में किसान अपनी मूंग सरकारी खरीदी केंद्रों पर नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि ई-टोकन व्यवस्था तत्काल समाप्त कर प्रदेश के सभी पात्र किसानों की मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द किसानों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Next Post

पंजीयन शुल्क की राशि डंप: बैतूल में विकास कार्यों के लिए मिली राशि का वर्षों से नहीं हुआ उपयोग

Sat Jul 18 , 2026
बैतूल। जिले में ग्रामीण विकास के लिए उपलब्ध कराई गई करोड़ों रुपये की राशि वर्षों से जिला पंचायत के खाते में बिना उपयोग के पड़ी है। स्थिति यह है कि जिला पंचायत के पास आश्रय शुल्क और अतिरिक्त आश्रय शुल्क मद में करीब 7 से 8 करोड़ रुपये जमा हो […]

You May Like

Play sound