भोज वेटलैंड मामला: लापरवाही पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो सहायक यंत्रियों को नोटिस

भोपाल: भोज वेटलैंड क्षेत्र में 50 मीटर परिधि के सीमांकन को लेकर नगर निगम ने अपने ही दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने भवन अनुज्ञा शाखा के सहायक यंत्री प्रदीप कुमार जड़िया और झील संरक्षण प्रकोष्ठ के तत्कालीन सहायक यंत्री आदित्य खरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आरोप है कि सीमांकन के दौरान तैयार पंचनामे में रिकॉर्ड से अलग तथ्य होने के बावजूद दोनों अधिकारियों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई और दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कर दिए। मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में एनजीटी के आदेशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे में अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई का भी आकलन किया गया।

Next Post

24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा परियोजना को लेकर प्री-बिड मीटिंग, सीएम डॉ यादव ने किया वर्चुअल संबोधन

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से 24 घंटे नवकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए नई दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में आयोजित प्री-बिड मीटिंग को वर्चुअली संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र […]

You May Like