नासिक, (वार्ता) महाराष्ट्र में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले एक एजेंट सहित आठ कथित बंगलादेशी नागरिकों को गुरुवार को यहां अदगांव इलाके में एक निर्माण स्थल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह ऑपरेशन नासिक शहर की पुलिस टीम द्वारा किया गया।
गिरफ्तार बंगलादेशी नागरिकों के नाम सुमन कलाम गाजी (27), अब्दुल्ला अलीम मंडल (30), शाहीन मफीजुल मंडल (23), लसैल नुराली शांतार (23), असद अरशद अली मुल्ला (30), अलीम सुआंखान मंडल (32), अल-अमीन अमीनूर शेख (22) और मोसिन मफीजुल मुल्ला (22) है जिनमे एक एजेंट 12 वर्षों से भारत में रह रहा है।
पुलिस ने दो बंगलादेशी नागरिकों के पास से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए हैं। निर्माण स्थल पर करीब 600 मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि वहां बंगलादेशी मजदूर हैं, जिसके बाद उन्होंने छापेमारी की गयी।
