इंदौर: किशनगंज पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 12 बोर देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने देर रात विश्वास नगर पुलिया के पास एबी रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र पिता शोभाराम भवर उम्र 26 साल निवासी ग्राम अम्बापुरा थाना गंधवानी जिला धार हाल मुकाम बगदुन के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी से हथियार के स्रोत और संभावित उपयोग के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
