एपीके फाइल डाउनलोड, मोबाइल हुआ हैक, खाते से उड़ी रकम

जबलपुर। बेलबाग थाना अंतर्गत ब्यौहारबाग में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर एक कार व्यापारी साइबर शिकार बन गया। शातिर ठग ने पीडि़त को व्हाट्सएप पर एक संदिग्ध एपीके फाइल भेजकर उसका फोन हैक किया और महज 3 मिनट के भीतर बैंक खाते से 38,700 रुपये पार कर दिए।

पुलिस के मुताबिक, ब्यौहारबाग निवासी 48 वर्षीय शैलेष सिंह ठाकुर नर्मदा कार बाजार में सेल-पर्चेस का काम करते हैं। उनके नरसिंहपुर निवासी दोस्त परमजीत सिंह खनूजा ने उन्हें फोन किया और जबलपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर अजय सेठ के यहाँ इलाज के लिए ऑनलाइन नंबर लगाने का अनुरोध किया। दोस्त की मदद करने के लिए शैलेष ने इंटरनेट से नंबर निकालकर संपर्क किया। कॉल रिसीव करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि डॉक्टर का नंबर लगाने के लिए केवल 10 रुपये का टोकन भेजना होगा। उसने शैलेष के व्हाट्सएप पर एक लिंक और एपीके फाइल भेजी। जब शैलेष ने उस फाइल को खोलकर 10 रुपये भेजने की कोशिश की, तो ट्रांजैक्शन फेल हो गया। जब तक वह कुछ समझ पाते, मात्र 3 मिनट के भीतर अलग-अलग किस्तों में उनके खाते से 38 हजार 700 रुपये कट चुके थे।

Next Post

फर्जी दस्तावेज दिखाकर 1.26 लाख ठगे

Sat Sep 26 , 2026
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग को शातिर जालसाज ने अपनी झूठी पहचान और फर्जी दस्तावेजों के जाल में फंसाकर 1,26,926 की चपत लगा दी।  पुलिस के मुताबिक, यादव कॉलोनी निवासी ऋषिराज खरे (66) के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। आरोपी ने खुद की […]

You May Like