सावन के पहले सोमवार को बढ़ौरा शिव मन्दिर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सीधी:सावन के पहले सोमवार को बढ़ौरा शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बता दें कि सेमरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर बढ़ौरा में सुबह से ही भीड़ रही। यहां दिन भर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक हुआ । भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।

वहीं सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिर बढ़ौरा में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध फलफूल धतूरा, बेलपत्र दही और जल आदि से अभिषेक कर भोले की पूजा अर्चना की। और मंदिरों पर भव्य सजावट की गई थी बढौरा मंदिर, में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। अलसुबह से ही सेमरिया सीधी सहित विभिन्न गांव के कोने-कोने से पहुंचे भक्त जनों ने पूजा अर्चना को लेकर भक्तगण उमड़ पड़े।

हर हर महादेव और जय जय भोले के उद्घोष के साथ भक्तगणों ने मंदिर परिसर को गुंजायमान कर दिया। वहीं बढ़ौरा मंदिर के पुजारी ने बताया की सुबह भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ शुरूआत की गई।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, वेल पत्र, घी, दही, धतूरा, पानी आदि से भगवान भोले की पूजा-अर्चना की गई। भोर में 4 बजे से ही शिव की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तगण उमड़ पड़े। और जय भोले, हर हर महादेव के जयकारों के साथ भक्तगणों ने परिसर को गुंजायमान कर दिया।,

Next Post

छिंदवाड़ा की बेटी कल्याणी ने साउथ एशियन कराते प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Mon Jul 14 , 2025
सौसर:श्रीलंका के कोलंबो में हाल ही में आयोजित साउथ एशियन कराते चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नगर की बेटी कल्याणी विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब कल्याणी का में होने वाली एशियन कराते प्रतियोगिता में देश […]

You May Like