
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग को शातिर जालसाज ने अपनी झूठी पहचान और फर्जी दस्तावेजों के जाल में फंसाकर 1,26,926 की चपत लगा दी। पुलिस के मुताबिक, यादव कॉलोनी निवासी ऋषिराज खरे (66) के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। आरोपी ने खुद की झूठी पहचान बताई। पीडि़त को कुछ जाली दस्तावेज और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भेजे।
बुजुर्ग दस्तावेजों को सच मानकर झांसे में आ गया। बुजुर्ग को पूरी तरह भ्रमित करने के बाद, शातिर ठग ने छलपूर्वक उनके खाते से कुल 1 लाख 26 हजार 926 रुपये पार कर दिए। जब पीडि़त को बैंक से पैसे कटने का मैसेज मिला और उन्हें ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
