
भोपाल। वन्यप्राणी सप्ताह के तीसरे दिन आज वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए पशु-पक्षियों और प्रकृति से जुड़े सुंदर चित्र अपने चेहरों पर उकेरे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और संरक्षण का संदेश देना रहा।
