40 हजार की रिश्वत लेते एआरओ और बिल कलेक्टर पकड़े गए

इंदौर। नगर निगम के जोन-19 कार्यालय में शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों धर दबोचा। कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी एआरओ पुनीत अग्रवाल और बिल कलेक्टर रोहित सावले गिरफ्तार किए गए।

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने स्क्रैप व्यापारी संतोष सिलावट से उसके गोदाम को सील न करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी। व्यापारी ने इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू को की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही आरोपी अधिकारी 40 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे, ईओडब्ल्यू की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों का कहना है कि गोदाम सील करने की धमकी देकर आरोपी अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली की कोशिश की जा रही थी। ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जामली ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

Fri Oct 3 , 2025
खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पंधाना क्षेत्र के ग्राम जामली राजगढ़ पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में प्रभावित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने हादसे के दौरान रेस्क्यू में सराहनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों को […]

You May Like