मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जामली ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पंधाना क्षेत्र के ग्राम जामली राजगढ़ पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना में प्रभावित परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने हादसे के दौरान रेस्क्यू में सराहनीय योगदान देने वाले ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए 51-51 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप देने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए घटनास्थल पर घाट निर्माण के आदेश भी जारी किए।

डॉ. यादव ने मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की।

Next Post

शानदार जुलूस और भावभीनी विदाई के साथ मना विजयादशमी पर्व

Fri Oct 3 , 2025
बुआ बिछिया। आस्था, भक्ति और परंपराओं से सराबोर नगर में गुरुवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नौ दिन तक चले दुर्गोत्सव का समापन माता रानी की भावभीनी विदाई के साथ हुआ। घर-घर दशहरा पर्व नीलकंठ दर्शन, स्वर्ण व शमी पत्र अर्पण और विशेष पूजन-अर्चन के बीच उल्लासपूर्वक […]

You May Like