व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर दर्ज हो एफआईआर, भाकिसं ने किया प्रदर्शन

जबलपुर। विगत दिनों जबलपुर कृषि उपज मंडी में अपनी उपज गेहूं लेकर पहुंचे किसान के साथ एक व्यापारी द्वारा की गई अभद्रता व गाली गलौंच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान के साथ मंडी में हुई अभद्रता से जिले भर के किसानों में भारी नाराजगी है। सोमवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व उग्र प्रदर्शन कर अपनी मांगो का ज्ञापन एसडीएम अभिषेक सिंह को सौंपा। किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने जानकारी देते हुए बताया बताया कि मंझोली तहसील के किसान शिवकुमार झारिया, राजकुमार पटेल व पवन 29 अप्रैल को मंडी अपना गेहूं लेकर विक्रय करने आए थे। व्यापारी द्वारा बोली लगाकर गेहूं खरीदा गया और जब किसान ने व्यापारी शिव शक्ति ट्रेडर्स के फड़ पर गेहूं उड़ेल दिया तो उसके बाद व्यापारी ने गेहूं में मिट्टी, कंकड़ आदि बताकर खरीदने से मना कर दिया और किसान के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसकी शिकायत भारतीय किसान संघ ने मंडी प्रशासन से की। संघ ने मंडी प्रशासन से मांग की गई थी कि उस व्यापारी का तत्काल मंडी लाइसेंस निरस्त किया जाए। लेकिन मंडी प्रशासन ने कार्यवाही नहीं की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, जिलाध्यक्ष रामदास पटेल, जिला मंत्री धनंजय पटेल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार पटेल, पनागर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, पाटन तहसील अध्यक्ष मुकुल पचौरी, मंत्री रितेश पटेल, शहपुरा तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, मंत्री धरम पटेल, जिला प्रचार प्रमुख भरत पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल सिहोरा, रामकृष्ण सोनी, मंझोली तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, मंत्री रंजीत पटेल, अटल पटेल, प्रेमचंद कुर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Next Post

नई शराब दुकान खुलने का विरोध, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

Mon May 4 , 2026
जबलपुर। रांझी क्षेत्र के बड़ा पत्थर में प्रस्तावित नई शराब दुकान के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बड़ा पत्थर क्षेत्र सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, जहां पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक […]

You May Like