सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर किया हमला

इंदौर: गांधीनगर क्षेत्र में सीमांकन कार्य कर रही राजस्व टीम पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने मशीन गिराकर गाली-गलौज की और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी.घटना कल दोपहर करीब 1:30 बजे सर्वे नंबर 1/376, टीसीएस चौराहे के आगे की है. राजस्व निरीक्षक नानबाई रावल अपनी टीम के साथ सीमांकन का कार्य कर रही थीं.

इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे और आते ही नापजोख की मशीन गिरा दी. आरोपियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर उन्होंने आरआई धर्मेंद्र शर्मा और पवन शर्मा के साथ हाथ-थप्पड़ से मारपीट की. साथ ही धमकी दी कि तुरंत यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से मार देंगे. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है: संजीब

Sat Jun 6 , 2026
विंध्यनगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विंध्य अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में एजे राजकुमार महाप्रबंधक, एम सुरेश महाप्रबंधक, एसके सिन्हा महाप्रबंधक , डॉ. बीके भराली […]

You May Like