कक्षा आठवीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक के लिए बंद

ग्वालियर। जिले में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है जबकि कक्षा 9 से 12 तक सुबह 7.30 से बजे से 12 तक कक्षायें लगेंगी। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी हरीओम चतुर्वेदी ने कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर निकाला है। जिले में पड़ रही अत्याधिक भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर इस पर संज्ञान लिया। जिसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारी को 27 से 30 अप्रैल तक आठवीं तक के बच्चों की छुटटी करने के लिये आदेशित किया था।

Next Post

लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने के प्रयास में हुए चोटिल

Sat Apr 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पंजाब किग्स के प्रभसिमरन सिंह का कैच लेने के प्रयास में चोटिल होकर मैदान में नीचे गिर गये और उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। यह घटना पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुई। एनगिडी […]

You May Like