पांच घंटे कॉम्बिग गश्त: 249 वारंटी पकड़ाए 

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने पांच घंटे कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 97 गैर म्यादी वारंटियों 70 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 82 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। बीती रात्रि 2 बजे तक कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे इसके साथ ही क्राईम ब्रांच की टीमें भी लगाई गयी ।

Next Post

बेलगाम कार ने श्रमिकों को कुचला, एक दर्जन घायल

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे सिग्मा कान्हा कालोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन श्रमिकों को कुचल दिया। बेकाबू कार चालक मजदूरों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक […]

You May Like