भोपाल, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा की माता लक्ष्मी देवी शर्मा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, ”प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शैलेन्द्र शर्मा जी की पूज्य माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।”
श्रीमती शर्मा राज्य के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण शर्मा की धर्मपत्नी हैं। उनका कल देर रात बीमारी के चलते देहांत हो गया।
