इंदौर में दवा बाजार रहा बंद, मरीजों को हुई परेशानी

इंदौर: ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर मंगलवार 20 मई को दवा विक्रेताओं की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर इंदौर में देखने को मिला। शहर के छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर, दवा थोक बाजार तथा अधिकांश दवा प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहे। यह हड़ताल ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी से जुड़े मुद्दों के विरोध में आयोजित की गई थी।

हड़ताल के चलते मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक दवाएं प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग खुले मेडिकल स्टोर की तलाश में भटकते नजर आए। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री और भारी छूट से पारंपरिक मेडिकल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, जिसके विरोध में यह बंद रखा गया।

Next Post

बैंक कर्मचारी ने ही कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना बताए जारी किया एटीएम, खाते से उड़ाए 4.89 लाख

Wed May 20 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर इलाके में एक निजी बैंक के कर्मचारी ने ही ग्राहक के विश्वास का कत्ल करते हुए उसके खाते से लाखों रुपये की चपत लगा दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.पुलिस के अनुसार, घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के […]

You May Like