बैंक कर्मचारी ने ही कर दिया बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना बताए जारी किया एटीएम, खाते से उड़ाए 4.89 लाख

इंदौर: राजेंद्र नगर इलाके में एक निजी बैंक के कर्मचारी ने ही ग्राहक के विश्वास का कत्ल करते हुए उसके खाते से लाखों रुपये की चपत लगा दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.पुलिस के अनुसार, घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर की है. फरियादी महिला द्रोपती बाई पति हीरालाल वर्मा निवासी बिजलपुर, ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके देवर सत्यनारायण का खाता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की बिजलपुर शाखा में है.

इसी शाखा में कार्यरत कर्मचारी विष्णु शर्मा निवासी बिहारी मोहल्ला, पोरसा, जिला मुरैना ने बेईमानी की नीयत रखते हुए सत्यनारायण की जानकारी और सहमति के बिना उनके खाते पर एक नया एटीएम कार्ड जारी करवा लिया.आरोपी बैंक कर्मी विष्णु शर्मा ने इस फर्जी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 3 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 के मध्य महज 11 दिनों के भीतर अलग-अलग ट्रांजैक्शंस के जरिए खाते से 4,89,066 रुपये की भारी-भरकम राशि धोखाधड़ी पूर्वक निकाल ली.

इतना ही नहीं, आरोपी ने द्रोपती बाई और उनके देवर सत्यनारायण के बैंक खातों से रुपयों का अवैध ट्रांसफर भी किया और रकम अपने व्यक्तिगत उपयोग में ले ली. जब पीड़ित परिवार को खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने का पता चला, तो उनके होश उड़ गए. बैंक प्रबंधन से शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुँचा.राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फरियादी द्रोपती बाई की शिकायत और बैंक स्टेटमेंट के प्रारंभिक दस्तावेजों के आधार पर आरोपी बैंक कर्मचारी विष्णु शर्मा के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है

Next Post

देवसर में दो पक्षों में खूनी विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed May 20 , 2026
सिंगरौली: जिले के देवसर क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और खून-खराबे तक पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जियावान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बताया जा […]

You May Like