देवसर में दो पक्षों में खूनी विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सिंगरौली: जिले के देवसर क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और खून-खराबे तक पहुंच गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जियावान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है।

Next Post

रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत में नया मोड़, शव हटाने के पुलिसिया नोटिस पर भड़का परिवार

Wed May 20 , 2026
भोपाल: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और वकील समर्थ सिंह की अभिनेत्री पत्नी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है। एक ओर परिवार कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम की […]

You May Like