कटनी: लोक निर्माण विभाग (PWD) कटनी ने गर्ल्स डिग्री कॉलेज तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए बड़ा टेंडर जारी किया है। इस परियोजना के तहत 2.40 किलोमीटर लंबे अप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा, जिसमें विद्युतिकरण कार्य भी शामिल है। विभाग ने इस कार्य की अनुमानित लागत 267.14 लाख रुपये निर्धारित की है।
इस सड़क के बनने से गर्ल्स कॉलेज की करीब 5000 छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि करीब दो साल पहले कॉलेज का नवीन भवन तैयार होने के बाद वहां शिफ्ट किया गया था, लेकिन तब से छात्राओं को खराब सड़क सुविधा की वजह से लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
टेंडर प्रक्रिया के अनुसार, इच्छुक ठेकेदारों को 2,67,200 रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) और 15,000 रुपये का दस्तावेज शुल्क जमा करना होगा। यह कार्य 7 माह की अवधि (बरसाती मौसम सहित) में पूरा करना अनिवार्य होगा।PWD द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, पात्र ठेकेदारों को ऑनलाइन पंजीकरण कर ही बोली प्रक्रिया में भाग लेना होगा। जो ठेकेदार फिलहाल पंजीकृत नहीं हैं, वे आवेदन कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर भाग ले सकते हैं।
