टीम वर्क पर जोर, जमीन पर दिखना चाहिए काम: निगमायुक्त 

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में जबलपुर को देश के शीर्ष शहरों में शामिल करने के लिए नगर निगम, जबलपुर अब पूरी तरह से सक्रिय है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि काम जमीन पर दिखना चाहिए।

शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने ‘टीम वर्क पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वच्छता केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य, जल, लोककर्म, उद्यान और वर्कशॉप जैसे सभी महत्वपूर्ण विभागों को आपसी समन्वय के साथ एक ईकाई के रूप में कार्य करना होगा।

सिटी प्रोफाइल और ज़मीनी निरीक्षण पर ज़ोर

निगमायुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फील्ड में उतरकर ‘सिटी प्रोफाइल के कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सड़कों की सफाई से लेकर कचरा संग्रहण और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था को अपनी आंखों से देखें और जहां भी कमी मिले, उसे तत्काल दुरुस्त कराएं। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि शहर के सभी सार्वजनिक और सामुदायिक प्रसाधन केंदों को व्यवस्थित कराएं।

Next Post

भगवान चक्रधर बने प्रभु श्रीराम

Fri Mar 27 , 2026
ग्वालियर। श्री रामनवमी पर्व सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धाभाव से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिलन गोयल ने भगवान श्री चक्रधर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर का मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम रूप में मनमोहक श्रृंगार […]

You May Like