भगवान चक्रधर बने प्रभु श्रीराम

ग्वालियर। श्री रामनवमी पर्व सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धाभाव से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिलन गोयल ने भगवान श्री चक्रधर का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया। मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने भगवान चक्रधर का मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम रूप में मनमोहक श्रृंगार किया। मध्याह्न 12 बजे मंत्रोच्चार,शंखध्वनि घंटा घड़ियाल एवं जयकारों के बीच हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम का प्राकट्योत्सव हुआ। भक्तों ने बधाईयां गाई। प्रकटे राम अवध चलो सजनी, अवध में जन्मे राम मैया कौशल्या बधाई हो। इस अवसर पर मंदिर परिसर की आकर्षक साज सज्जा एवं आतिशबाजी की गई। आरती उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल लल्ला कोषाध्यक्ष राकेश बंसल धर्म मंत्री रविंद्र सिंघल चौबे राजेश बंसल मोहन लाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, सहित सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं भक्त श्रद्धालु उपस्थित थे।

Next Post

भोपाल ननि और NTPC की नई पहल: सूखे कचरे से चारकोल बनाने का ट्रायल रन शुरू

Fri Mar 27 , 2026
भोपाल। शहर से निकलने वाले सूखे कचरे के शत-प्रतिशत निष्पादन के लिए नगर निगम ने टोरिफाइड चारकोल प्लांट का ट्रायल रन शुक्रवार को शुरू कर दिया गया. यह प्लांट आदमपुर में नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन के माध्यम से स्थापित किया गया है. इस प्लांट का निगमायुक्त ने निरीक्षण किया. प्लांट […]

You May Like