
रीवा। रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट जाने के कारण बेटे की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चला रहा पिता बाल बाल बच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सुबह पिता और पुत्र ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया. जिसके बाद ट्रैक्टर चला रहा पिता मोहम्मद अबरार चलते ट्रैक्टर से छलांग लगाकर कूद गया. जबकि बेटा मोहम्मद इमाम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम दादर ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया की घटना के दौरान पिता ट्रैक्टर चला रहा था जबकि बेटा बैठा था. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैक्टर के पास भारी भीड़ एकत्रित हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि सब को पीएम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है.
