स्थानीय रहवासियों ने की धर्मांतरण की शिकायत

सतना: शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में पैसे सहित अन्य सुविधाओं का लालच देकर धर्मांतरण के प्रयास का मामला अभी शांत भी नहीं होने पाया था कि शहर के धवारी क्षेत्र में एक और ऐसी ही कोशिश सामने आ गई. स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकत्र्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस बुला ली. पुलिस द्वारा शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए महिला समेत 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

पिछले रविवार को शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र के एक मकान में धर्मांतरण की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच करने के बाद महिला शिक्षक समेत कुछ आरोपियों की गिरफ्तार किया गया था. इस दौरान मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा यह खुलासा किया गया था कि शहर में दर्जन भर से अधिक ऐसे केंद्र सक्रिय हैं. जहां पर पैसे सहित अन्यु सविधाओं का लालच अथवा भय दिखाकर भोले-भाले लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है. विहिप द्वारा दी गई यह जानकारी सप्ताह भर बाद ही तब सही होती नजर आई जब शहर के धवारी क्षेत्र में स्थानीय रहवासियों द्वारा एक बार फिर से धर्मांतरण की शिकायत की.

रविार की सुबह धवारी गली नं 1 चांदमारी रोड मंगल भवन के पीछे इयाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण किए जाने की शिकायत मिलने पर विहिप कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए. विहिप ने मौके पर पहुंचकर जब वहां का दृश् देखा तो रहवासियों की शिकायत सही पाई गई. लिहाजा फौरन ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई. कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो धर्मांतरण किए जाने की पुष्टि होती नजर आई. जिसे देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी खुशबू उर्फ लक्ष्मी चौधरी के साथ-साथ रामनरेश चौधरी, द्रोपदी चौधरी व कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया.
हर मामले में टोका-टाकी
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि मुख्य आरोपी खुशबू द्वारा किसी भी तरह के हिंदू धर्म से जुड़े त्योहार मनाने से लोगों को मना किया जाता है. यहां तक कि उन्हें संत रविदास, वाल्मीक और भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने व कार्यक्रम करने से भी रोकने का प्रयास किया जाता है. यदि कोई परिवार सहमति नही जताता है तो फिर उसके विरुद्ध झूठी पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जाती है

Next Post

कोसमी में गरीबों के घर तोड़ने पर शिवराज नाराज, बोले- परिवारों के लिए नए घर बनवाएंगे

Mon Oct 12 , 2026
सीहोर: बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई में गरीब परिवारों के घर तोड़े जाने के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घरों को तोड़े जाने, फसलों को नष्ट करने और पानी के लिए इस्तेमाल […]

You May Like

Play sound