इंदौर:माणिक बाग क्षेत्र में आपसी विवाद में आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर दी. जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक विवाद नूरी बिल्डिंग के पास गुलजार कॉलोनी में कल शाम को हुआ. फरियादी मोहम्मद रेहान पिता अब्दुल लतीफ अंसारी की रिपोर्ट पर आरोपी अदनान पिता इशान गनी के खिलाफ केस दर्ज किया.
फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं नूरी बिल्डिंग के पास खडा था. तभी आरोपी मेरे पास आया. मैंने बोला कि तू उल्टे-सीधे काम करता है, मेरे पास मत आया कर. इसी बात को उसने गाली दी और लात-घूंसों से मारपीट कर गिरा दिया जिससे सिर में चोट लगकर खून बहने लगा. जाते जाते आरोपी बोला कि आइंदा मुझसे फालतू बात की तो जान से खत्म कर दूंगा.
