तीन साल पुराने अंधे हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सोयतकलां। नवंबर 2022 में रावला बीड़ जंगल में बकरी चराने गए युवक की हत्या के मामले में सोयतकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब तीन साल बाद इस अंधे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर 2022 को ग्राम सोयतखुर्द निवासी गोपाल गिरी बकरी चराने जंगल गया था, जिसका अगले दिन शव झाड़ियों में रक्तरंजित हालत में मिला था। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया गया था। तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनोद भिलाला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।

Next Post

नैनीताल में सड़क दुघर्टना में पांच पर्यटक घायल, एक गंभीर

Sun Dec 28 , 2025
नैनीताल, 28 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में सड़क दुघर्टना में रविवार को पांच पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा पंचकुला निवासी राकेश अल्मोड़ा जिले के भिकयासैण में एक बैंक कार्यरत हैं। वह रविवार को अपनी कार एचआर 49 जे- […]

You May Like