नैनीताल में सड़क दुघर्टना में पांच पर्यटक घायल, एक गंभीर

नैनीताल, 28 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में सड़क दुघर्टना में रविवार को पांच पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा पंचकुला निवासी राकेश अल्मोड़ा जिले के भिकयासैण में एक बैंक कार्यरत हैं। वह रविवार को अपनी कार एचआर 49 जे- 04690 से अपनी मंगेतर पुष्पलता के साथ कैंची धाम जा रहे थे। नैनीताल से कुछ दूरी पर बजून क्षेत्र में पहुंचने पर पुष्पलता की तबीयत असहज हो गयी। उन्होंने कार सडक़ किनारे पार्क कर ली। पुष्पलता कार से बाहर उतर गयी। तभी सामने से आ रही कार संख्या यूपी 14 एलबी-7944 उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद कार पलटकर सडक़ के दूसरी ओर जा पहुंची। हादसे में पुष्पलता और दूसरी कार में सवार चालक गाजियाबाद निवासी सुरजीत सिंह, विनय राठी, मोहित शर्मा और मोहित मलिक घायल हो गए। गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुल गए और कार में सवारों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन पुष्पलता घायल होने के बाद बेसुध हो गई।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने घायलों को नैनीताल स्थित राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरी जगह भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुट गयी है।

 

 

Next Post

मैरी कॉम ने कंबाला को एक अनोखी खेल परंपरा बताया

Sun Dec 28 , 2025
मंगलुरु, 28 दिसंबर (वार्ता) ओलंपिक बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम ने रविवार को कंबाला को “एक अनोखी खेल परंपरा” बताते हुए मंगलुरु कंबाला के नौवें एडिशन में हिस्सा लिया, जिससे तटीय कर्नाटक की इस पारंपरिक भैंस दौड़ को राष्ट्रीय पहचान मिली। दक्षिण कन्नड़ के सांसद कैप्टन बृजेश चौटा के नेतृत्व में […]

You May Like