भाई को आत्महत्या से बचाने गए युवक और भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

शहडोल। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुड़ना पुल के ऊपर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर लेटा था, जिसे बचाने के चक्कर में उसका दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। दूसरे युवक ने उपचार के लिए जबलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना बीती रात्रि तीन बजे की बताई जा रही है। दोनों युवक पुरानी बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मृतक, सुरेश सोनी और सचिन सोनी रिश्ते में भाई थे और अच्छे दोस्त थे। दुर्गा पंडाल में बैठे-बैठे सुरेश किसी बात पर नाराज हो गया और आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सचिन भी उसे बचाने के लिए उसके पीछे चला गया। रेलवे ट्रैक पर लेटे सुरेश को बचाने के लिए सचिन ने उसे उठाने की कोशिश की, तभी कटनी से शहडोल की ओर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से सचिन की मौके पर मौत हो गई।

घटना में सुरेश गंभीर घायल हो गया। मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची और सुरेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर किया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Next Post

पांच माह पुराने सांभर शिकार कांड का एक आरोपी पकड़ा, तीन अब भी फरार

Wed Oct 1 , 2025
इटारसी। तवानगर में पांच माह पूर्व हुए सांभर शिकार प्रकरण में वन विभाग की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मामले में शामिल एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन आरोपी अब भी फरार हैं। क्या है मामला 21 मई को भोपाल से […]

You May Like

Play sound