साधु-संतों के अपमान पर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

सीधी:सनातन धर्म और साधु-संतों के प्रति कथित अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में शिवसेना जिला इकाई ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को शिवसेना पदाधिकारियों ने एडिशनल एसपी को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति विवेक कोल के विरुद्ध निष्पक्ष जांच, वैधानिक कार्रवाई और अपराध प्रमाणित होने पर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस मामले में थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित अवधि में उचित कार्रवाई नहीं होने पर शिवसेना आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके लिए जेल जाना पड़े तो भी संगठन पीछे नहीं हटेगा। वहीं, जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों को प्रशासन गंभीरता से ले और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।

शिवसेना साधु-संतों के सम्मान और सनातन धर्म की आस्था की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग सह संयोजक संत कुमार केवट, जिला उपाध्यक्ष हृदेश त्रिवेदी, युवा सेना जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, सीधी विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज गौतम, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सदस्य राजन मिश्रा, युवा कोषाध्यक्ष लाला वर्मा, अमर यादव, सुनील गुप्ता, आशु गौतम, सुनील रावत, गोविंद भारती सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

Next Post

जब शहर की यातायात व्यवस्था संभालने मैदान में उतरे कोतवाली टीआई

Sat Nov 7 , 2026
सीधी :धनतेरस में बाजार क्षेत्र में उमड़ी भारी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था संभालने मैदान में कोतवाली टीआई दिव्य प्रकाश त्रिपाठीस्वयं उतरे। पूजा पार्क के सामने से लालता चौक तक कई जगह बैरीकेटिंग की गई। शहर के चौराहों में जगह-जगह ट्रैफिक एवं कोतवाली पुलिस लगी रही।धनतेर पर सुबह […]

You May Like