
सीधी। सीधी शहर के बीच बाजार सम्राट चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नशे जैसी हालत में एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा जमकर ड्रामा किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मी सड़क पर चलते-चलते अपना संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया।
वर्दी पर लगी नेम प्लेट में आरक्षक 235 राम प्रसाद रावत नाम अंकित दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित आरक्षक सीधी जिले के बाहर का है।
अब सवाल यह है कि ड्यूटी की वर्दी में पुलिसकर्मी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर कैसे पहुंचा? क्या वह ड्यूटी पर था या छुट्टी पर? और क्या पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई कार्रवाई की जाएगी ?
फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।कैमरे में कैद तस्वीरें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
