फ्लाई एश आपूर्ति दो दिन में होगी बहाल, तेजी से बढ़ेगा राजमार्ग प्रोजेक्ट्स का काम

इंदौर: निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और फ्लायओवरों के कार्य में फ्लाई एश आपूर्ति की समस्या को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के साथ उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की.बैठक में तेजाजीनगर से बलवाड़ा, इंदौर-हरदा, इंदौर-देवास बायपास, अर्जुन बरोदा, झलारिया और एमआर टेन जंक्शन जैसे प्रोजेक्ट्स में फ्लाई एश की आपूर्ति रुकने से निर्माण में आई रुकावटों पर चर्चा हुई.

यह समस्या श्री सिंघाजी थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट मूंदी द्वारा आपूर्ति रोकने से उत्पन्न हुई थी. ऊर्जा मंत्री तोमर ने तत्परता दिखाते हुए फ्लाई एश की आपूर्ति तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि भविष्य में निर्माण कार्य बाधित नहीं होगा. एनएचएआई अधिकारियों द्वारा फ्लाई एश की आवश्यकता को रेखांकित किया गया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एनएचएआई पीआईयू-इंदौर के अंतर्गत परियोजनाओं को 10 लाख घन मीटर पॉन्ड/फ्लाई एश आपूर्ति की जाएगी. यह आपूर्ति आगामी दो दिनों में प्रारंभ होगी, जिससे इन महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गति तेज होगी और समयसीमा में कार्य पूर्ण किया जा सकेगा। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

कांग्रेस संगठन सृजन: कार्यकर्ताओं में बात नहीं सुने जाने पर हताशा

Wed Jun 18 , 2025
इंदौर: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान ग्रामीण क्षेत्र तमाशा बनकर रह गया. इसके उलट शहर में पर्यवेक्षक की सख्ती सारे नेता ढेर हो गए थे. ग्रामीण क्षेत्र के पर्यवेक्षक नेताओं के भरोसे जिला अध्यक्ष का चुनाव करते नजर आए. ऐसा बताया जा रहा है कि जिले के कार्यकर्ताओं का नाम […]

You May Like