
भोपाल। मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र सोमवार, 16 फरवरी से आरंभ होकर शुक्रवार,6 मार्च,तक चलेगा । राज्यपाल के अनुमोदन के बाद अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गई है । इस 19 दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे।
इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी, 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक प्राप्त की जावेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 फरवरी से प्राप्त की जावेंगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह नवम सत्र होगा।
