205 वारंटी पकड़ाए

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने‌ कॉम्बिग गश्त की।‌ इस दौरान कई वर्षों से फरार 106 गैर म्यादी वारिटयों एवं 55 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 44 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Next Post

केएल राहुल ने तोड़ा दिग्गज एबी डिविलियर्स का ऐतिहासिक महा-रिकॉर्ड, विराट कोहली और धवन को भी पछाड़ा: राजस्थान के खिलाफ जड़ा9वां अर्धशतक

Mon May 18 , 2026
नई दिल्ली | दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 62वें कड़े मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है। कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस मैच में दिल्ली की शानदार जीत के मुख्य सूत्रधार सलामी बल्लेबाज […]

You May Like