सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
कार्यक्रमों की श्रृंखला करीब एक माह तक चलेगी. इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डों में जनहित एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ विकास कार्यों का भूमिपूजन और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा. इसी क्रम में 17 सितंबर को शाम साढ़े 6 बजे सीवन नदी तट पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. आयोजन को लेकर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है. उन्होंने सभी पार्षदों एवं नपा अमले को अपने-अपने वार्डों में नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. मामले में सीएमओ सुधीर कुमार ने बताया कि एक माह तक चलने वाले आयोजनों में प्रत्येक वार्ड की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. वार्ड स्तर पर जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे.
