सीएम डॉ यादव ने पिता की पुण्यतिथि पर किया स्मरण, कहा, आपका आशीर्वाद आज भी जीवन-पथ का प्रकाश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को अपने पिता स्व. पूनमचंद यादव की पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पिता से जुड़ी स्मृतियों और उनके दिए संस्कारों को याद किया।

डॉ यादव ने लिखा, शरीर नाशवान है, यह शाश्वत सत्य है, किंतु पिताजी का स्नेह स्मृतियों में, संस्कार व्यक्तित्व में और आदर्श हमारे कर्मों में सदैव समाहित हैं।

उन्होंने कहा कि पिता की दी हुई सीख हर कदम पर उनका एहसास कराती है। उनका मार्गदर्शन अमूल्य विरासत है, जो कठिन समय में संबल प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता का आशीर्वाद आज भी उनके जीवन-पथ का प्रकाश है।

Next Post

किसान समागम के बहाने एक मंच पर ग्वालियर-चंबल के तीन बड़े चेहरे, राजनीतिक संदेश भी साफ

Thu Sep 3 , 2026
ग्वालियर। बलराम जयंती पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित किसान समागम केवल किसानों के सम्मान और कृषि योजनाओं तक सीमित नहीं रहा। एक ही मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी ने आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी […]

You May Like