
सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। मृतक हरिदास साहू की मौत को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक के चाचा जयगोविंद साहू का आरोप है कि 16 जून को हरिदास साहू की पत्नी फूलकुमारी और उसके कथित प्रेमी श्यामचरण साहू ने मिलकर उसे बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि घटना को दुर्घटना दर्शाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया गया और डूबने से मौत होने की कहानी बनाई गई। सूचना मिलने पर सरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
