24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल


उज्जैन: प्रत्येक शनिवार को बैंक कर्मियों को अवकाश चाहिए. इस मांग के साथ ही अनेक दर्जनों दूसरी समस्याओं का निराकरण करने के लिए देशभर की सभी सरकारी बैंकों के कर्मी एकजुट हो गए हैं और 24 -25 मार्च को राष्ट्रीय हड़ताल का ऐलान कर चुके हैं.नवभारत से चर्चा में एन.सी.बी.ई मप्र- छग के उपाध्यक्ष एवम अखिल भारतीय ओवरसीज बैंक संघ के महासचिव विपिन सतोरिया ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे.

यह है प्रमुख मांग
बैंक कर्मियों की मांग है कि पांच दिवसीय बैंक सप्ताह के मुद्दे पर हुई सहमति का अविलंब क्रियान्वयन किया जावे, नियमित कार्यों की आउटसोर्सिंग बंद की जावे और बैंकों में लाखों रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए, पेंशन अपडेशन तथा पेंशन योजना में सुधार होना हो तथा डीए से जुड़ी परिभाषित लाभ पेंशन में शामिल होने का विकल्प प्रदान किया जाए. दुर्व्यवहार और हमलों के खिलाफ बैंक कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जावे तथा दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाए. बैंकों में कामगार और अधिकारी निदेशकों के पदों को शीघ्र भरा जाए. पीएलआई योजना में सुधार हो और बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों के बीच विभाजन और भेदभाव पैदा करने वाले डीएफएस के निर्देशों को वापस लिया जाए. आईबीए के पास लंबित अवशिष्ट मुद्दों का शीघ्र समाधान हो.

स्टॉफ वेलफेयर पर आयकर की वसूली न हो
धरना प्रदर्शन आंदोलन के दौरान यह मांग भी उठाई जाएगी कि सरकारी कर्मचारियों की योजना की तर्ज पर आयकर से छूट के साथ 25 लाख रुपए तक की सीमा बढ़ाने के लिए ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन किया जाए,आईडीबीआई बैंक में कम से कम 51′ इम्टिी पूंजी बनाए रखी जाए,बैंक कर्मचारी और अधिकारियों को रियायती शर्तों पर दिए जाने वाले स्टाफ वेलफेयर लाभों पर आयकर की वसूली न की जावे तथा बैंक प्रबंधन को इसका बोझ उठाने के निर्देश दिए जाएं, बैंकिंग उद्योग में अनुचित श्रम प्रथाओं को अविलंब रोका जाए, यूएफबीयू के मुद्दों का समाधान किया जाए.

सभी 12 सरकारी बैंक हड़ताल में शामिल
उज्जैन में भी 24-25 मार्च को 10000 से ज्यादा बैंक कर्मी देशव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे. सभी 12 बैंकों के कर्मचारी सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे. केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बडौदा, पंजाब नैशनल बैंक, एसबीआई, इंडियन ओवरसीज बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक के अधिकारी कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे तो मार्च एंडिंग में सरकार को करोड़ों अरबो रुपए का नुकसान होगा

Next Post

गृह युद्ध की ओर पाकिस्तान

Mon Mar 17 , 2025
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जो कुछ हो रहा है उससे साफ है कि वहां गृह युद्ध जैसे हालात हैं. मौजूदा स्थिति में भारत को सतर्क रहना होगा. समस्या सिर्फ बलूचिस्तान में ही नहीं हैं, वहां खैबर पख्तुन, पंजाब और सिंध प्रांत में भी अशांति है.आए दिन पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं […]

You May Like